फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Groom murder case: Not 3 but 7 friends conspired to kill him, 3 accused arrested in encounter

दूल्हा हत्याकांड : 3 नहीं 7 दोस्तों ने मिलकर रची थी मौत की साजिश, मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Groom murder case: Not 3 but 7 friends conspired to kill him, 3 accused arrested in encounter
खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग - फोटो : Samvad
जौनपुर। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के बडऊर गांव में दूल्हे आजाद बिंद (25) की हत्या का मामला अब पूरी तरह सुलग उठा है। पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड को सिर्फ तीन नहीं, बल्कि सात दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। रविवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आजाद बिंद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं। जांच के दौरान मिले तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि पूर्व में नामजद प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के अलावा चार अन्य युवक- कुशल मिश्रा, अनितेश मिश्रा, आयुष यादव और विकास यादव भी इस साजिश का हिस्सा थे। साक्ष्य पुख्ता होने पर पुलिस ने इनका नाम भी मुकदमे में शामिल किया है। रविवार रात खेतासराय और सरायख्वाजा थानों की पुलिस की संयुक्त टीम सोंगर भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार कुशल मिश्रा और अनितेश मिश्रा को रोकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। इसी तरह, बदलापुर और खुटहन पुलिस की टीम ने शेख अशरफपुर के पास मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार किया। विकास के पैर में भी गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियों में कुशल मिश्रा एक शातिर अपराधी है, जिस पर जिले के विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। अनितेश पर चार और विकास पर तीन आपराधिक मामले पहले से ही चल रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आजाद बिंद की हत्या के बाद शोक संवेदन प्रकट करने मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई सोमवार को बडऊर गांव में मृतक के आवास पहुंचे। परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। सपा विधायक ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार में रोज दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही हैं।

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग- फोटो : Samvad

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग- फोटो : Samvad

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग

खेतासराय में मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। पुलिस विभाग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed