फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gram Panchayats who get 100% vaccination will get additional budget: CDO

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा अतिरिक्त बजट : सीडीओ

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats who get 100% vaccination will get additional budget: CDO
कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सीडीओ अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को बदलापुर, बक्शा और खुटहन ब्लाक में बैठक किया। इस दौरान प्रधान, कोटेदार, सीडीपीओ, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में अपना सहयोग देने को कहा। साथ ही कहा कि जिस ग्रामपंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा उस ग्रामपंचायत को दस लाख अतिरिक्त बजट विकास कार्यों के लिये दिया जाएगा। साथ ही प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बदलापुर: सीडीओ ने ब्लाक परिसर में कोरोना वैक्सीनेशन की समीक्षा किए। इस दौरान इस कार्य के लिए प्रधानों का भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयास के बाद भी गांवों में पांच से छह सौ लोगों में टीकाकरण नहीं हुआ है। सभी को तत्परता दिखानी होगी। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, डीडीओ बीबी सिंह, बीडीओ शरद श्रीवास्तव, अधीक्षक डा. संजय दूबे, प्रभारी सीडीपीओ सुनीता रावत आदि लोग मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत राम अवध ने किया। खुटहन: सीडीओ ने ब्लाक मुख्यालय के सभागार में वैक्सीनेशन के कार्यों की समीक्षा किया। आंगनबाड़ी से कहा कि 18 वर्ष के नए वोटरों का भी टीकाकरण अवश्य कराये। बैठक में डीएसओ संतोष कुमार डीपीआरओ संतोष कुमार, ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव, बीडीओ बिरभानु सिंह, सीएमओ डा लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर टीकाकरण में लगी बनुवाडीह की आशा अंजू पाण्डेय ने शिकायत किया कि गांव के कुछ अराजकतत्व टीकाकरण में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इसपर सीडीओ ने तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

बक्शा : सीडीओ ने ग्राम प्रधान को डीएम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को बक्शा ब्लॉक सभागार में छूटे हुए लोगों को वैक्सिनेशन करने का निर्देश दिए, इसके लिए ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटेदारों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने एक-एक गांव की समीक्षा की। इस दौरान कम वैक्सीनेशन वाले गावों के ग्राम प्रधानों कोटेदारों, आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्यकर्मियों को 30 नवंबर तक लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed