फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Govt, screening 6450 people at dawn

भीड़ जुटने की सूचना पर सकते में प्रशासन, भोर में कराई 6450 लोगों की स्क्रीनिंग

Tue, 28 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Govt, screening 6450 people at dawn
04- सिद्दीकपुर तिराहे पर सुबह में सब्जी, किराना व अन्य सामान लेने के लिए आये लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन भोर में ही सक्रिय हो गया। हजारों की भीड़ जुटने की सूचना पर आनन-फानन में एडीएम के नेतृत्व में पुलिस फ़ोर्स और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही यहां 6450 अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

शहर से सटे चौकिया स्थित नवीन मंडी में फल, सब्जी का थोक कारोबार होता है, जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से फुटकर विक्रेता बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। लॉक डाउन के बाद से मंडी भोर में 3 बजे से ही कारोबार शुरू हो जा रहा है। भीड़ के कारण फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानक टूट रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पिछले दिनों पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी, जिसका कोपभाजन कई दुकानदारों को भी होना पड़ा था। इस पर दुकानदारों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कारोबार बंद न करने की चेतावनी दी थी। इसके चलते दो दिनों तक मंडी में कम लोग ही पहुंचे। मंगलवार की भोर में फिर मंडी में भीड़ उमड़ने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के लोग हरकत में आ गए। एडीएम वित्त रामप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खरीदारी के लिए आए लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा चिकित्सकों की टीम के साथ मंडी पहुंचे। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई। एक-एक व्यक्ति को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया गया। करीब एक घण्टे तक चली जांच के दौरान पांच सौ लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

राज कॉलेज ग्राउंड पर कम पहुंचे दुकानदार
भीड़ के कारण ही शहर के मध्य लगने वाली पुरानी सब्जी मंडी को प्रशासन में रविवार को बंद करा दिया था। दुकान लगाने के भंडारी (जौनपुर जंक्शन) रेलवे स्टेशन के पास राज कॉलेज ग्राउंड को चिन्हित करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिया था कि वह यहीं दुकान लगाएं। अधिकांश दुकानदार इससे सहमत नहीं थे। मंगलवार को सुबह मंडी शुरू हुई तो गिनती के ही दुकानदार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed