फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Governor Anandiben will arrive by train.

Jaunpur News: ट्रेन से आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन, कार से दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जाएंगी वाराणसी

Sun, 26 Jul 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben will arrive by train.
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जनपद में 27 जुलाई को सुबह बेगमपुरा एक्सप्रेस से आएंगी। वह सिटी स्टेशन पर उतरने के बाद कार से शहर के रास्ते पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद कार से ही वाराणसी के लिए दोपहर में रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह व्यवस्था राज्यपाल के विश्वविद्यालय तक सड़क मार्ग से आने-जाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

उनका मार्ग सिटी स्टेशन से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक कई प्रमुख चौराहों और तिराहों से होकर गुजरेगा। आवश्यक वस्तुओं जैसे गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। शहर के छह प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed