{"_id":"694994c60db2065f9907e848","slug":"government-should-bulldoze-the-houses-of-those-directly-and-indirectly-involved-in-the-syndicate-lucky-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-146649-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सिंडिकेट में शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए सरकार : लकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सिंडिकेट में शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए सरकार : लकी
विज्ञापन
सदन में उल्टी पत्रिका दिखाते सपा विधायक लकी यादव। वीडियो ग्रैब
जौनपुर। कोडीन युक्त कफ सिरप के मुद्दे को लेकर मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव ने सोमवार को विस के शीतकालीन सत्र में अपनी बात रखी। सोशल मीडिया पर जारी उनकी पोस्ट के मुताबिक उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सांसद पर जमकर निशाना साधा।
साथ ही यहां तक कहा कि सरकार इस पूरे सिडिंकेट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए। इस कार्रवाई में सरकार के साथ सपा खड़ी है।
विधायक ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि भाजपा के लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सिंडिकेट में शामिल हैं। इनका कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार हुए अमित सिंह टाटा से व्यक्तिगत और गहरे संबंध हैं, जो खुद पत्रकार से हुई वार्ता में स्वीकार किए हैं। इसके बाद भी सरकार का बुलडोजर ठप है। सपा विधायक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं या जिन माफियाओं का संरक्षण हैं, उन सभी के घरों पर बुलडोर चला देना चाहिए।
विज्ञापन
जौनपुर के कोडीन भइया ने खुद स्वीकार किया है। आरोप है कि उनकी तरफ से अमित सिंह टाटा को राजनीतिक मंच प्रदान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कोडीन भइया अमित सिंह टाटा को अपना छोटा भाई बताए हैं। रामपुर ब्लॉक प्रमुख बनाने की कोशिश की जा रही। उन्होंने कहा कि जौनपुर का नाम इस प्रकरण में आने से जनपदवासी निराश हैं।
आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण के आकाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गिरफ्तार आरोपी आलोक सिंह के रिश्तों को पूर्व सांसद से जोड़ते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी का मतदाता पहचान पत्र का पता पूर्व सांसद के आवास का है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।