{"_id":"7d85dc7de0cdbe1b5d15df7d31a627bb","slug":"government-grain-sack-caught-570-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 570 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
570 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार को नौपेड़वा बाजार में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे गए 570 बोरी सरकारी अनाज को बरामद किया।
अधिकारियों ने 337 बोरी चावल और 233 बोरी गेहूं को सील कर जिलाधिकारी को सूचना दी। छापेमारी से खलबली मच गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को दोपहर में एसडीएम सदर शिव सिंह अचानक नौपेड़वा बाजार पहुंचे और स्व. दिनेश कुमार साहू के मकान पर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने 337 बोरी चावल और 233 बोरी
गेहूं पकड़ा। छापेमारी के दौरान पल्लेदार बोरियों की सिलाई कर रहे थे। बोरियों पर भारतीय खाद्य निगम लिखा था। अधिकारियों ने पूछताछ की तो अनाज का कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस पर पूरे अनाज को सील कर एफसीआई के ऊटरू
कला स्थित गोदाम पर भेजवा दिया गया। आशंका जताई गई है कि हो सकता है कि अनाज कालाबाजारी के लिए रखा गया हो।
फिलहाल अधिकारी अनाज की निकासी करवा चुके कोटेदारों की दूकानों पर जांच करवा रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि कालाबाजारी का अनाज किसका है, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार रमेश श्रीवास्तव, एसएमआई संजीव राय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्ष्मण राम और बक्शा थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।