फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government compensation of crop damage

फसल क्षति का मुआवजा दे सरकार

Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government compensation of crop damage
किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने जिला मुख्यालय पर किसान पंचायत लगाई। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बारिश और ओला से तबाह हुईं फसलों का मुआवजा कम से कम पांच हजार रुपये प्रति बीघे की दर से मांगा। पंचायत के दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष अमर नाथ यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि बारिश और ओलावृष्टि में तबाह हुईं फसलों के एवज में किसानों को समुचित मुआवजा दिया
विज्ञापन


 जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों के हित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में धांधली को रोकने, मछलीशहर ब्लाक के लोहिया गांव सवैया, अगहुआ के कोटेदार का अनुबंध पत्र निरस्त

करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पोषाहार वितरण में की जा रही धांधली की जांच कराने, किसानों और मजदूरों पर की जा रही पुलिसिया ज्यादती रोकने समेत सात मांगें की। इस मौके पर  अवधेश सिंह, बृजमोहन, बाबूराम,


रमाशंकर गिरी, राजमणि खलीफा, शोभनाथ यादव, लालजी यादव, राकेश तिवारी, धिराजी, मालती, मीता देवी, अर्चना मौर्या, गीता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed