फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government calling cow as mother, not giving feed: Lallu

गाय को माता कह रही सरकार, चारा नहीं दे रही: लल्लू

Tue, 11 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government calling cow as mother, not giving feed: Lallu
किसान जनजागरण अभियान के तहत महराजगंज के अमारी गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ? - फोटो : JAUNPUR
महराजगंज/मुफ्तीगंज। किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को जौनपुर पहुंचे। मुफ्तीगंज ब्लाक के रामपुर और महराजगंज ब्लाक के अमारी गांव में किसानों के बीच जाकर किसान मांग पत्र भरवाया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सदन में उठाने की बात कही। छुट्टा पशुुओं की समस्या, गन्ना भुगतान, फसल की क्षतिपूर्ति सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा।
विज्ञापन

देर शाम अमारी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सीधे किसानों के बीच पहुंचे। उनसे समस्याओं पर चर्चा की। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। छुट्टा पशुओं के आतंक के कारण अपने ही खेत के लिए चौकीदारी करने पर मजबूर हैं। गौशाला के नाम पर प्रधानों पर दबाव दिया जा रहा है। सरकार लगातार गाय को माता कह रही है, लेकिन गाय चारे के बिना भूखे मर रही हैं। चौदह दिन में गन्ने के भुगतान का वादा भी छलावा साबित हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार के बाद भी सरकार ने एक पैसा किसानों को मुआवजा नहीं दिया। प्रदेश में लगातार बिजली का बिल बढ़ाया जा रहा है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को भाजपा सरकार ने छला है। सभा का संचालन यादवेंद्र दुबे ने किया। उधर, मुफ्तीगंज ब्लाक के रामपुर में भी प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से फार्म भरवाए। किसानों की समस्या को सदन में उठाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, वीर बहादुर विक्रम सिंह, आजम जैदी, राजेश गौतम, राणा सिंह, नीरज राय, विशाल सिंह, हुकुम जाने, आलम, पिंटू सिंह, मुफ्ती हाशिम, शैलेंद्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष चित्रलेखा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केराकत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का गाजीपुर से महराजगंज जाते समय जगह-जगह रोककर कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के सरायबीरूचौराहा, सिहौली चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय के सामने और मुफ्तीगंज गांधी चबूतरे पर जिलाध्यक्ष फैसले हसन तबरेज के नेतृत्व में स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में नीरज राय, डॉ.राकेश उपाध्याय, राजेश गौतम, सुरेंद्र विक्रम सिंह, लालता चौधरी, भैयालाल लाल यादव, विजय तिवारी, विकास पाठक, संदीप यादव, प्रेम नारायण यादव, विशाल सिंह, लालप्रकाश पाल, बल्ला बिंद, संतोष गिरि, आजाद कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed