फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gorakhpur resident youth reached Jaunpur from Hyderabad in ten days, said - now will never go to foreign

हैदराबाद से दस दिन में जौनपुर पहुंचा गोरखपुर निवासी युवक, रोते हुए बोला-अब कभी परदेस नहीं जाऊंगा

Tue, 28 Apr 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 28 Apr 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur resident youth reached Jaunpur from Hyderabad in ten days, said - now will never go to foreign
गोरखपुर निवासी युवक - फोटो : amar ujala

हैदराबाद से दस दिन पहले गोरखपुर के लिए निकले युवक ने पैदल ही जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो थककर चूर हो चुका था। गोधना तिराहे के पास वह लोगों से घर पहुंचाने की मिन्नते करता रहा। लेकिन लॉकडाउन के चलते कोई चाहकर भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ सका। वह कुछ देर के लिए रुका लेकिन फिर लड़खड़ाते कदमों से मंजिल की ओर बढ़ गया।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना के अलीगंज निवासी अनिल साहनी हैदराबाद बाद में कारपेंटर का काम करता है। लॉकडाउन होने के कारण काम धंधा बंद होने पर बची कमाई खर्च होने लगी तो कुछ साथियों के साथ वह भी घर जाने के लिए दस दिन पहले पैदल निकल पड़ा। रास्ते में एक ट्रक मिली तो 35 लोगों के साथ उसे मध्यप्रदेश के जंगल में उतारकर 3000 भाड़ा ले लिया।
विज्ञापन


साथ में कुछ कुछ रिश्तेदार भी थे वह मध्यप्रदेश से पैदल गोरखपुर के लिए निकल पड़ा। सोमवार की शाम छह बजे गोधना तिराहा पर पहुंचा तो कुछ लोग बैठे मिल गए। उनसे घर पहुचाने की मिन्नते करने लगा। उसकी परेशानी देख लोगों ने उसे नाश्ता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अमर उजाला प्रतिनिधि को रोते हुए बताया कि किसी तरह घर पहुंच जाऊं तो कभी परदेस नही जाऊंगा। गांव में ही मजदूरी कर लूंगा। पैदल चलने के चक्कर में कई साथी रास्ते में कहां छूट गये पता नही चल पाया। उसने कहा कि जब थक जाता हूं तो रुक जाता हूं पानी पीता हूं फिर आगे बढ़ता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed