फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti water level 29 feet away from danger point

खतरा बिंदु से 29 फीट दूर गोमती का जलस्तर

Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gomti water level 29 feet away from danger point
बारिश शुरू होते ही नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। बारिश के कारण अब तक गोमती नदी का जल स्तर 6 फीट बढ़ गया। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से 29 फीट नीचे है। वहीं, प्रशासन हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा है। ताकि, बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

गोमती, सई, पीली, बसुई व वरुणा नदियां जिले से होकर गुजरी हैं। जो विभिन्न इलाकों से होते हुए अन्य आसपास के जनपदों की तरफ आगे गई हैं। बारिश के दिनों में इन नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है। इससे नदी के आसपास निचले इलाकों में बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। पांच नदियों में अगर बाढ़ आई तो तकरीबन 6,326 हेक्टेयर क्षेत्रफल अर्थात 144 से अधिक गांवों को प्रभावित करेगा। वर्ष 1980 में आई विनाशकारी बाढ़ में करीब इतना ही क्षेत्रफल प्रभावित हुआ था, जिसे आज भी लक्ष्य मानकर बाढ़ से निपटने की तैयारी प्रशासन करता है। बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए इस बार जिले में 47 गोताखोरों व 127 नाविकों की तैनात की गई है। बाढ़ चौकियां बनाने के लिए 88 स्थानों का चयन किया गया है। ताकि बाढ़ आने पर प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

तहसील बाढ़ चौकी गोताखोर नाविक
सदर - 20 12 56
मछलीशहर 12 4 11
मड़ियाहूं 13 11 13
बदलापुर 12 12 15
केराकत 7 3 25
शाहगंज 24 5 7
बाढ़ से निबटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। संबंधित अधिकारियों दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके है। बाढ़ प्रभावित गांवों व गोताखोरों का भी चयन कर लिया गया है।-राम प्रकाश, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed