फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girlfriend sitting on dharna at lover's house, pleaded for justice

प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, लगाई न्याय की गुहार

Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend sitting on dharna at lover's house, pleaded for justice
महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंचकर मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे प्रेमिका धरने पर बैठ गई। प्रेमी लगभग डेढ़ महीने से मोबाइल बंद कर फरार है। प्रेमिका न्याय पाने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

लोहरियाव गांव निवासी पंकज पुत्र दिनेश मौर्या के घर अपराह्न तीन बजे सुमन यादव पुत्री रामसमुझ यादव निवासी नाथूपुर पहुंच कर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि वह जौनपुर में कपड़े का स्टाल लगाती थी। जहां लगभग दो वर्ष से पंकज और उनके बीच पति-पत्नी जैसा संबंध है। पंकज शादी करने के लिए भी तैयार था। आरोप लगाया कि पंकज के परिजनों दबाव बनाने के कारण वह लगभग डेढ़ महीने से मोबाइल बंद कर फरार है। इसकी शिकायत अधिकारियों के यहां की गई। न्याय नहीं मिलने के कारण वह धरने पर बैठने को विवश हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद, एक लाख पैंतीस हजार रुपये के आभूषण व उसके द्वारा नित्य कमाई के रुपये भी पंकज के पास हैं। यह आरोप भी लगाया कि बीच में जबरदस्ती उसका गर्भपात भी कराया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता की, इस दौरान एसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित सुमन अब भी धरने पर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed