फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl student closed in school Principal suspended Jaunpur BSA stopped salary of 8 including 7 teachers

स्कूल में डेढ़ घंटे बंद रही छात्रा: प्रधानाध्यापक निलंबित, जौनपुर बीएसए ने सात शिक्षकों समेत 8 का रोका वेतन

Sat, 11 Feb 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

जौनपुर के फत्तूपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्रा को बंद कर घर जाने वाले शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।  साथ ही सात शिक्षकों व एक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है। 

विज्ञापन
Girl student closed in school Principal suspended Jaunpur BSA stopped salary of 8 including 7 teachers
कक्षा में डेढ़ घंटे तक बंद रही थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के फत्तूपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में छुट्टी के बाद पांच साल की बालिका के कक्षा के अंदर बंद रह जाने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शनिवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही सात शिक्षकों व एक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है। 

विज्ञापन


फत्तूपुर कंपोजिट विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है। आंगनबाड़ी में पंजीकृत प्रियंका (5) शुक्रवार को कक्षा एक के बच्चों के साथ बैठ गई। कक्षा में ही उसे नींद आ गई। स्कूल बंद होते समय किसी शिक्षक या शिक्षिका ने ध्यान नहीं दिया। कक्षा में बाहर से ताला लगाकर घर चले गए।

विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल

कुछ देर के बाद जब प्रियंका की नींद खुली तो कमरे में बंद पाकर रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर दो युवक पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर प्रियंका को बाहर निकाला। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेकर बीएसए ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर कराई। इसमें पहली नजर में लापरवाही पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर वहां के प्रधानाध्यापक राम सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही स्कूल में तैनात सात शिक्षकों उपेंद्र कुमार सिंह, सुनील चतुर्वेदी, उषा देवी यादव, राजशेखर यादव, विपुल पाल, मनीष कुमार यादव, आसमां परवीन का वेतन और शिक्षामित्र सविता उपाध्याय का मानदेय अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया।

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वहां के सात शिक्षकों का वेतन, एक शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed