फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's body found upside down, fear of murder

औंधे मुंह गिरा मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found upside down, fear of murder
बदलापुर। दाऊदपुर गांव में पुराने रामलीला स्थल के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक युवती का शव बरामद हुआ। वह औंधे मुंह गिरी थी। पुलिस ने शव को जब पलटा तो उसके मुंह और नाक में खून लगा था। इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उसकी देर शाम तक पहचान नहीं सकी। पुलिस पहचान और पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे वहां एक चारवाहा अपना मवेशी लेकर पहुंचा तो औधे मुंह युवती गिरी पड़ी थी। उसने आस-पास के लोगों केे बुलाकर दिखाया ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पलटा और आस-पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास की, लेकिन शिनाख्त हो नहीं सकी। आस-पास के लोगों ने आशंका जतायी कि हत्या के बाद यहां शव फेका गया होगा। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे रखा जाएगा। उधर, सीओ बदलापुर शुभम तोंदी ने बताया कि युवती का शव मिला है, शिनाख्त करायी जा रही है। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed