{"_id":"5e18c79d8ebc3e87f54a429f","slug":"girl-s-body-found-on-the-side-of-railway-track-jaunpur-news-vns5045095154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का शव मिला
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवती का शव
- नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग से एक किलोमीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार युवती का शव मिला। काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फत्तूपुर गांव के लोग शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन की ओर गए तो वहां ट्रैक किनारे युवती का शव देखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। वह लाल रंग की सलवार व चॉकलेटी रंग की कुर्ती पहने थी। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। पैर का निचला हिस्सा जानवर खा चुके थे। शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवती की मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।