{"_id":"632b5e83159b7240d80c1a42","slug":"girl-missing-from-home-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-vns6754466181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हुई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हुई किशोरी
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। मंगलवार सुबह उसकी मां उसे जगाने उसके कमरे में गई तो वह नहीं थी। उसके बाद से उसकी तलाश की जाने लग। कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद किशोरी अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार को सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसे जगाने उसक ी मां उसके कमरे में गई। बिस्तर पर बेटी नहीं थी। मां ने परिवार के सदस्यों को उसके गायब होने की सूचना दी। पिता ने गांव व आसपास के लोगों के यहां पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया। मंगलवार को देर रात तक उसकी तलाश चलती रही। कहीं पता नहीं चला तो परिवार के सदस्यों ने बुधवार की सुबह थाने में बेटी के गायब होने की तहरीर दी। थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी के बारे में पता किया जा रहा है।