फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl hanged after argument with husband on phone

Jaunpur News: फोन पर पति से कहासुनी के बाद फंदे से लटकी युवती

Thu, 18 Apr 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl hanged after argument with husband on phone
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में मंगलवार की देर शाम युवती का घर में ही दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि फोन पर पति से अनबन होने के बाद युवती ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी रामू बिंद की 24 वर्षीय पुत्री ज्योति का विवाह दो वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के करौदीकलां थाना क्षेत्र के सरायचतुभुर्जपुर गांव में हुआ था। बताया गया कि उसकी ससुरालवालों से अनबन चल रही थी। लगभग आठ माह से वह अपने माता-पिता के साथ मायके में ही रह रही थी। मंगलवार देर शाम मोबाइल पर पति से बात होने के दौरान हुई कहासुनी से खिन्न होकर कमरे के अंदर गई और दरवाजा बंद कर लिया। दो घंटे बीत जाने के बाद जब वह नहीं दिखाई पड़ी तो परिवार वालों ने खोजना शुरू कर दिया। कमरे का दरवाजा बंद देखकर बाहर से आवाज दिया गया लेकिन भीतर से कोई जवाब न मिलने पर परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हो उठे। घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में जब दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य देखकर माता-पिता और परिजन रोने-पीटने लगे। विवहिता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पति से फोन पर अनबन होने से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed