फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl child dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girl child dies after being hit by tractor
धर्मापुर। केराकत थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बालिका के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गद्दीपुर गांव निवासी धर्मराज की पुत्री अंजू (12) अपने द्वार पर लगे हैंडपंप पर स्नान कर रही थी। तभी गांव निवासी रोशन अपना ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। तेज गति में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को चपेट में ले लिया। गंभीर रुप से घायल अंजू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज कमलेश कन्नौजिया ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मराज की एक ही पुत्री अंजू थी। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक रोशन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed