फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   girl brutally strangled while sleeping blood in room in jaunpur

एकतरफा प्यार: कमरे में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या, फुफेरे भाई पर केस

Mon, 17 May 2021 08:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 May 2021 08:37 PM IST
सार

घटना जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में हुई है। घटना के दौरान युवती अपने कमरे में सो रही थी और घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
girl brutally strangled while sleeping blood in room in jaunpur
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में रविवार रात कमरे में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरा अंदर से बंद था। घरवाले सुबह उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे के अंदर बिस्तर पर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने फुफेरे भाई के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एकतरफा प्यार में उसने युवती की हत्या की है। एसपी राजकरन नय्यर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया। जमदरा गांव निवासी लालमणि मुंबई में रोजगार करते हैं। घर पर पत्नी अपने बेटों और बेटियों के साथ रहती हैं। रविवार की रात पुत्री प्रियंका (20) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन


मां और दोनों भाई बरामदे में सो गए। सुबह प्रियंका काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग जगाने के लिए उसके कमरे में गए। कमरा बंद होने पर भाई ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया तो वहां की स्थिति देखकर सन्न रह गया। प्रियंका का शव खून से लथपथ पड़ा था। कमरे में भी चारों तरफ खून था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार किया गया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चार दिन पहले ही प्रियंका की बड़ी बहन रंजना का दोंगा हुआ था। इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की मां विद्या देवी ने सगे भांजे भुसौडी गांव निवासी गौरीशंकर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक एकतरफा प्यार में वह शादी करना चाहता था। एक सप्ताह पहले ही उसने शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

पुलिस ने लिखवाई दो तहरीर

 पुलिस ने पहले मृत युवती के मामा से तहरीर लिखवाई। इसमें किसी को नामजद नहीं किया गया था। कुछ देर में ही यह तहरीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। बाद में युवती की मां विद्या देवी ने दूसरी तहरीर दी, जिसमें सगे भांजे को नामजद किया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।

मामले में क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि  मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मृत युवती के फुफेरे भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed