फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girish, Princeu, Jagdish gave 20-20 lakhs

गिरीश, प्रिंसू, जगदीश ने दिए 20-20 लाख

Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girish, Princeu, Jagdish gave 20-20 lakhs
जौनपुर। दुनिया भर में कहर बरपाती कोरोना महामारी से जिले के लोगों को सुरक्षित करने के लिए जनप्रतिनिधि आगे आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी निधि से कोरोना से बचाव के लिए जरुरी संसाधन व उपकरण खरीदने की संस्तुति दी है। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने पूरे वर्ष की निधि इस महामारी के नियंत्रण में खर्च करने की सहमति दी है, जबकि मछलीशहर सांसद ने 10 लाख रुपये के साथ दो माह का वेतन देने की बात कही है। इसके अलावा अन्य विधायकों और एमएलसी ने भी निधि से धन कोरोना के नियंत्रण के लिए जरुरी संसाधन जुटाने में देने का सहमति पत्र जिला प्रशासन को प्रेषित किया है। खास बात यह कि आपदा की इस घड़ी में पक्ष-विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई है। बिना समय गंवाए सभी ने जिला प्रशासन को पत्र देकर निधि से धन आहरित करने की सहमति प्रदान की। कई अन्य लोगों ने व्यक्तिगत रुप से मदद के लिए राशि भेजी है।
विज्ञापन

सदर विधायक व राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने क्षेत्रीय विकास निधि से 20 लाख रुपये कोरोना से नियंत्रण के लिए जरुरी उपायों पर खर्च करने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से वार्ता कर नियंत्रण के हर संभव उपाय करने को कहा गया है। इसमें पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और मछलीशहर के सपा विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने 20-20 लाख, मल्हनी विधायक व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने 15 लाख रुपये, शाहगंज से सपा विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई ने 10 लाख, जफराबाद विधायक डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह ने 10 लाख रुपये वेंटीलेटर, थर्मल स्क्रीनिंग के उपकरण सहित अन्य सुविधाओं पर खर्च करने की सहमति दी है। वहीं मडिय़ाहूं से अपना दल की विधायक डॉ.लीना तिवारी ने मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स सहित अन्य उपकरण के लिए निधि से 11 लाख, केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने 10 लाख और मुंगराबादशाहपुर की बसपा विधायक सुषमा पटेल ने पांच लाख रुपये खर्च करने के लिए स्वीकृत पत्र सीडीओ को भेजा है। इनके अलावा महराजगंज प्रमुख मांडवी सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से पांच लाख और सपा के युवा नेता रजनीश मिश्र ने अपने व्यक्तिगत कोष से एक लाख रुपये देने का सहमति पत्र प्रशासन को भेजा है।
विज्ञापन

एक साल की पूरी निधि देने का दिया प्रस्ताव
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अपने एक वर्ष की संपूर्ण निधि कोरोना के नियंत्रण के लिए जरुरी संसाधन जुटाने में खर्च करने की इच्छा जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा है कि कोरोना की आपदा काफी भयावह है। इससे अपने क्षेत्र और प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए वह पूरी निधि देना चाहते हैं, लेकिन विधायक निधि खर्च करने में शासनादेश आड़े आ रहा है। लिहाजा इसका विकल्प बनाते हुए निधि खर्च करने की सहमति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से नियंत्रण के लिए संसाधन खरीदने के लिए जनप्रतिनिधि अपनी निधि से फंड दे सकते हैं या नहीं, इस बारे में शासनादेश खंगाला जा रहा है। नियमों के आधार पर ही निधि से धनराशि ली जाएगी। -अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed