{"_id":"6564db527ebefb5fb7094810","slug":"gifts-cash-and-jewelery-kept-for-wedding-stolen-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-8785-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शादी के लिए रखे उपहार, नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शादी के लिए रखे उपहार, नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद के करमही गांव निवासी मनोज मौर्या ने बड़ी बेटी का हाथ पिला कराने की तैयारी की थी। पाई-पाई जोड़कर उपहार जुटाए, लेकिन शादी से एक दिन पहले चोरों ने सबकुछ पार कर दिया। हालांकि बेटी का जहां रिश्ता हो रहा है वहां के लोगों ने मनोज को पूरा भरोसा दिया है कि कोई दिक्कत नहीं होगी।
मनोज मौर्या के परिवार में उनकी पत्नी और चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी मीरगंज क्षेत्र में तय है। 28 नवंबर को बरात आनी है। वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर पूरा परिवार खुश है। इसी बीच रविवार की रात चोरों ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर बेटी के आभूषण दो चांदी का पायल, एक सोने की अंगूठी, चांदी का 6 सेट मीना व बक्से में रखे 55 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
मनोज ने बताया कि उनके पास महज ढाई बिस्वा खेत है। उसी से परिवार का खर्च संभालते हैं। बताया कि पाई पाई जोड़कर बेटियों को पढ़ाता हूं। उसी में से पचास-सौ रुपये बचाकर बेटी की शादी के लिए रखा था।