फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Getting children vaccinated is the priority of the institutions

बच्चों का वैक्सीनेशन कराना संस्थाओं की प्राथमिकता

Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Getting children vaccinated is the priority of the institutions
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हर कोई काफी सक्रिय है। विद्यालय संचालक के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं और धर्मगुरु भी लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों को कोविड से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। जिले में टीकाकरण के लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जा गया है। विद्यालयों में परीक्षा चलने के कारण टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। विद्यालय संचालकों का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर विद्यालय परिसर में टीका लगाए तो अभियान को गति मिलेगी। महामारी के दौर में बच्चों के सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ गई है। बच्चों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। हालांकि टीकाकरण को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। लेकिन बुखार आने के डर से परीक्षा के दौरान टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगवाने पर बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सहयोग करे तो परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यालय परिसर में ही कैंप लगाकर सभी छात्रों को टीका लगवा दिया जाएगा। बच्चों को बचाव के लिए हमेशा जागरूक किया जा रहा है। - सूर्यांश प्रकाश सिंह, निदेशक मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मलिन बस्तियों के जागरूकता कार्यक्रमों में फ्री सेनेटरी पैड, मास्क, सेनीटाइजर, साबुन आदि के वितरण करने के साथ शेल्टर व होम क्वारंटीन लोगों को फ्री सेनेटरी पैड व खाने की व्यवस्था की गई। महामारी से बचाव के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। - प्रीति गुप्ता अध्यक्ष, सखी वेलफेयर फाउंडेशन
टीका को लेकर किसी तरह की भ्रांति न पालें। महामारी से सभी को सीख लेते हुए हमेशा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे लोग को किसी कारण से टीका नहीं लगवा नहीं लगवा पाए हैं, उन्हें टीका लगवाने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने के लिए समाज के लिए काम कर रहे हैं। लोग केंद्र पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। - मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी, शिया धर्मगुरु

लायंन क्लब की ओर से कोविड काल में सैकड़ों लोगों को राशन, 210 पीपीई किट स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। इसके साथ ही 24 घंटे के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर संक्रमित लोगों को क्लब की ओर से दिया जाता था। जागरुकता कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। टीका के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। - सैय्यद मो. मुस्तफा, लायंस क्लब मेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed