फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Generator did not run, emergency treatment was done by burning mobile torch for two and a half hours

नहीं चलाया जेनरेटर, ढाई घंटे मोबाइल की टार्च जलाकर इमरजेंसी हुआ इलाज

Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Generator did not run, emergency treatment was done by burning mobile torch for two and a half hours
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मोबाइल का टार्च जला कर इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सरकार की लाख निगरानी के बाद भी जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कभी पेयजल तो कभी दवा की समस्या, कभी बिजली को लेकर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने का अस्पताल प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आते हैं और जांच करके चले जाते हैं। उन्हें अस्पताल की व्यवस्था की भनक तक नहीं लग पाती है। सोमवार की सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक बिजली गायब रही। इमरजेंसी में भी मोबाइल जलाकर इलाज किया गया। लेकिन, जेनरेटर चलवाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। बिजली न होने के कारण मारपीट में घायल मरीज एक्स-रे कराने के लिए बाहर घंटों इंतजार करते रहे। बिजली कटने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती मरीज भीषण गर्मी में बेहाल दिखे। मरीज अपने वार्डों से निकलकर बाहर खुली हवा में बैठने पर मजबूर हो गए। बिजली न रहने के कारण तीमारदार अपने मरीजों को बाहर टहला रहे थे। आलम यह रहा कि मरीजों का उपचार भी अस्पताल प्रशासन द्वारा मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन जेनरेटर से बिजली आपूर्ति करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
शार्ट सर्किट से ऐसी दिक्कत आई थी, इसलिए लाइट नहीं थी। जिसे दो-तीन घंटे में सही करा दिया गया। मैं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक बैठक में था। -डा. एसके शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed