फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gas cylinder caught fire at a dhaba, youth burnt to death

Jaunpur News: ढाबे पर गैस सिलिंडर में लगी आग, युवक झुलसा

Mon, 02 Oct 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire at a dhaba, youth burnt to death
बक्शा। थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन पूर्व खुले एक ढाबे पर सोमवार की दोपहर खाना बनाते समय एक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में रसोइया मामूली रूप से झुलस गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी सूरज सिंह राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर दो दिन पूर्व एक ढाबा खोल रखे हैं। सोमवार को रसोइया अमित आटा गूथ रहा था तभी गैस सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा। आग के विकराल रूप धारण करते ही मड़हा भी जलने लगा। लपट से अमित सिंह का हाथ व बाल जल गया। सूचना पर आग बुझाने के यंत्र के साथ पहुंचा खुशहुपुर गांव का युवक संदीप यादव आग पर काबू पा लिया। उसी समय सूचना पर पहुंचे बदलापुर दमकलकर्मियों ने भी आग बुझाने में मदद की। इस दौरान थानाध्यक्ष बक्शा विवेक तिवारी मय हमराही मौके पर मौजूद रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे, झुलसे लोगों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed