{"_id":"614387608ebc3e83b5414179","slug":"ganesh-idol-immersion-with-cheers-jaunpur-news-vns6120110193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
विज्ञापन
शीतला धाम चौकियां में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने नाचते गाते जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति के दिशा निर्देशन में श्री गणेश पूजनोत्सव का सात दिवसीय अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को आदि गंगा गोमती की पावन तट पर बने शक्ति कुंड में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
महासमिति के अध्यक्ष संजय जाण्वानी ने बताया कि इस बार श्री गणेश पूजनोत्सव शासन की मंशा के अनुरूप सादगी से मनाया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से कुंड बनाकर उसमें पानी भरा गया। जिसमें 40 पूजन समितियों ने श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर महासमिति के मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी, अरशद कुरैशी, नवीन सिंह बसगोती, दीपक जावा, विशाल खत्री विशु, रंजीत गुप्ता, वैभव वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, सोम कुमार वर्मा, संजय अस्थाना, पवन मोदनवाल, आनंद उपाध्याय, चंद्रशेखर निषाद, लालमन निषाद, भल्लू निषाद, बलराम निषाद आदि मौजूद रहे। पूजन समितियों के प्रति संजीव यादव ने आभार व्यक्त किया।
मां शीतला श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले शीतला धाम चौकिया में भोजपुरी एक्टर आशीष माली के आवास पर सात दिवसीय भगवान गणेश का प्रतिमा रख पूजा किया गया । अंतिम दिन बृहस्पतिवार को हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान गणेश को कड़ी चावल व छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को गोद में लेकर एक्टर आशीष माली और उनकी पत्नी पूनम माली सहित अन्य भक्तगण शीतला धाम मंदिर से बड़ागर चौराहा तक नाचते गाते और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना का जयकारा लगाते हुए गोमती नदी शाही पुल पर बड़े ही भाव से विसर्जन किया।