फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Full unfinished tasks in three days

अधूरे कार्यों को तीन दिन में करें पूरा

Wed, 28 Jan 2015 01:46 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Full unfinished tasks in three days
उप निदेशक अर्थ एवं संख्या गोपाल शर्मा ने मंगलवार को खुटहन और बक्शा ब्लाक क्षेत्र के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत गांवों में कराए गए विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े विकास कार्यों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बनारस से आए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या गोपाल शर्मा सबसे पहले लोहिया गांव खुटहन पहुंचे। यहां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर उन्होंने छात्र-छात्राओं से यूनिफार्म, किताब और छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन के अलावा वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान एक दिन के अंदर करें।

संगीता देवी का लोहिया आवास अपूर्ण होने की शिकायत मिलने पर उसे अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। उप निदेशक ने गांव में पहुंचकर लोहिया आवास और शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

निर्देशित किया कि आवासों में किचन बनाएं और नाम पट्टिका भी लगाएं। साथ ही यह भी कहा कि सभी लोगों को शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि अपूर्ण आवास अगर तीन दिन के अंदर पूरे नहीं हुए तो धन की रिकवरी कराएं।

गांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। गांव में कराए गए विद्युतीकरण और सोलर लाइट के कार्य का भी जायजा लिया।

इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीडीओ तेज प्रताप मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, डीपीआरओ एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एके सिंह, खंड विकास अधिकारी डा. रवींद्र वीर, एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे।

खुटहन के बाद उप निदेशक दो अन्य अधिकारियों ब्रह्मदेव और सुरेंद्र कुमार के साथ बक्शा के लोहिया गांव सड़ेरी पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय सड़ेरी पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए।

अतरहिया नाले पर रास्ता न होने की ग्रामीणों की शिकायत पर उप निदेशक ने विभागीय अधिकारी को दो दिन के अंदर रास्ता बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


उप निदेशक ने कहा कि 31 जनवरी को आजमगढ़ में मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान लोहिया गांवों के विकास की रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाएगी। उसी समय लोहिया गांवों में विकास कार्यों में की गई लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed