फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Frontline workers will be vaccinated in the measurement round today

फ्रंटलाइन वर्कर्स को मापअप राउंड में आज लगेगा टीका

Sun, 21 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Frontline workers will be vaccinated in the measurement round today
जौनपुर। फ्रंटलाइन वर्कर्स को मापअप राउंड के तहत 22 फरवरी को जिले के 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर 23 सत्रों में कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने टीका लगवाने से वंचित फ्रंटलाइन वर्कर्स से इस बार जरूर टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अंतिम मौका है। जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स को अब तक टीका नहीं लगा है, वह 22 फरवरी को अवश्य पहुंचें और टीका लगवाएं। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग, नगर पालिका, सफाईकर्मी, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी और रेलवे और रेलवे पुलिस के कर्मचारी आते हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर लगेगा टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर, डोभी, जलालपुर, करंजाकला, केराकत, मछलीशहर, महराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, चांदपुर-सिकरारा, सिरकोनी, सोंधी, मड़ियाहूं, बरसठी, बख्शा, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले में अब तक 7057 फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ 12,187 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लग चुका है। इस प्रकार जिले में कुल 19,244 लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed