फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   friend in struggling time

संघर्ष के दिनों के साथी रहे पारसनाथ यादव: शिवपाल

Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
friend in struggling time
05- मल्हनी विधायक व पूर्व मंत्री स्व पारसनाथ यादव की तेरहवीं में शामिल होने पंहुचे प्रगतीशील समाज? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पारसनाथ यादव उनके संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं। समाजवादी आंदोलन में उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से पूरे समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए वह मीडिया से दूरी बनाए रहे और किसी भी राजनीतिक मसले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार किया।
विज्ञापन

वह बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी के विधायक रहे पारसनाथ यादव की तेरहवीं के मौके पर उनके पचहटिया सिपाह स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने पारसनाथ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शिवपाल ने पारसनाथ के पुत्र लकी यादव, ओम प्रकाश यादव, वेद वेद प्रकाश यादव और बहू पुष्पा यादव, अर्चना यादव को ढांढस बंधाया। परिवार में कौन क्या करता है इसके बारे में भी जानकारी ली। कहा कि संकट की इस घड़ी में वह इस परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने तमाम संघर्षों के बीच समाजवादी पार्टी का गठन किया था। संघर्ष के उस दौर में पारसनाथ नेता जी के साथ अगली पंक्ति में थे। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे। उनका पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा। जनमानस के हित के लिए अपने जुझारू तेवर के चलते उन्होंने लंबा राजनीतिक जीवन का सफर तय किया। जौनपुर के अलावा पूर्वांचल और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिाध्यक्ष प्रभानंद यादव व पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उनके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाललू प्रसाद यादव के साले साधु यादव, सुभाष यादव, गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण यादव, सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद, संग्राम यादव, पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद, एमएलसी विजय यादव, राधेमोहन सिंह, सपा के इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव समेत कई अन्य नेता भी उनके ब्रह्मभोज में शामिल हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed