फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraudsters stole 91 thousand rupees from a woman's account

Jaunpur News: महिला के खाते से ठगों ने उड़ाए 91 हजार रुपये

Wed, 25 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters stole 91 thousand rupees from a woman's account
सिरकोनी। लाइन बाजार थाना के हुसैनाबाद न्यू कॉलोनी में महिला से साइबर ठगों ने 91 हजार 222 रुपये की ठगी कर ली। महिला ने साइबर सेल सहित लाइन बाजार थाने में ठगी की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भभुआ के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव निवासी जीनत आरा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद न्यू कॉलोनी निवासी अबुल कैश के यहां रिश्तेदारी में आई थी। उसने यही से फ्लिपकार्ट से इंडक्शन चूल्हा खरीदा। 20 जून को चूल्हे में खराबी को लेकर जीनत ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर सर्विस के लिए आवेदन किया। पीड़िता ने बताया कि टोल फ्री नंबर से बात करने वाले युवक ने जल्दी सर्विस के लिए कस्टमर केयर के नंबर पर बात करने की सलाह दी। महिला ने गूगल के माध्यम से फ्लिप कार्ड का नंबर सर्च किया और सर्विस के लिए फोन लगाया। दूसरी तरफ से जीनत को चूल्हे की कंडीशन को देखने के लिए वीडियो कॉल आया और बोला कि चूल्हा वाकई खराब है। अगर बन जाता है तो ठीक है नहीं तो आपके पैसे खाते में भेज दिया जाएगा। पैसे वापस लेने के लिए खाते के अंतिम के पांच अंक महिला ने जालसाज को नोट करा दिए। ठगों ने कहा कि जल्दी सर्विस चाहिए तो मोबाइल की स्क्रीन शेयर करिए। ताकि ठीक-ठीक लोकेशन प्राप्त हो सके और इंजीनियर जल्दी से आपके यहां भेजा जा सके। जीनत ने तो पहले मना किया पर दलील के चलते मान गई और स्क्रीन शेयर कर दिया। अब जालसाज ने जीनत से पांच रुपये के सर्विस रजिस्ट्रेशन के लिए फोन पे करने को कहा। जीनत ने नंबर पर पांच रुपये का फोन पे कर दिया। फोन पे करने के बाद जीनत सर्विस इंजीनियर का इंतजार करने लगी। इंजीनियर तो नहीं गया, लेकिन मोबाइल पर मैसेज जरूर आया। मैसेज देखा तो होश उड़ गए। उसके खाते से 91 हजार 222 रुपये कट चुके थे। महिला ने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed