फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four to five Kovid infected are being found in the district every day

जिले में हर दिन मिल रहे चार से पांच कोविड संक्रमित

Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four to five Kovid infected are being found in the district every day
जौनपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। आंकड़ों पर नजर डाली तो करीब चार से पांच संक्रमित हर दिन मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। संक्रमितों को होम आइशोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। संक्रमितों का पता लगाने के जांच की दायरा भी बड़ी दिया गया है। इस समय जिले में 41 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले इक्का-दुक्का ही आते थे लेकिन लोग इससे बचाव करने के लिए कोई पहल नहीं करते हैं। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि कोई भी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, तिराहा चौराहा, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी इसे लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। ऐसे में एक पखवारे से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ी है। इस समय रोजाना चार-पांच मरीज मिल रहे हैं। वहीं, एक जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में संचारी रोग नियंत्रण पखवारा शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस दौरान भी कोविड संक्रमितों की भी तलाश की जाएगी। इससे कोविड संक्रमण पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करने में काफी हद तक मदत मिलेगी। संचारी अभियान के दौरान जिले की गतिविधियों की जानकारी हो जाएगी। इस दौरान चिन्हित किए गए लोगों की नए सिरे स्वास्थ्य विभाग इलाज कराएगा।
विज्ञापन

जिले में औसतन चार से पांच मांच मरीज हर दिन मिल रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या 41 पहुंच गई है। संक्रमण पर बराबर नजर रखी जा रही है। संचारी अभियान के दौरान भी टीम हर घर में दस्तक देगी। इससे संक्रमितों का पता लगाना आसान होगा। - डा. जियाउल हक, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed