फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four SP leaders claim President's post

सपा के चार नेताओं ने अध्यक्ष पद पर ठोंका दावा

Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four SP leaders claim President's post
जौनपुर। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। अनुकूल परिणामों से उत्साहित सपा ने हर सीट पर दावेदारों की खोज शुरू कर दी है। पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन भी लिया जाने लगा है। अब तक ब्लाक प्रमुख पद के लिए 15 तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार नाम सामने आए हैं। प्रमुख राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले इन नामों के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी गोलबंदी शुरू कर दी है। हर हाल में दोनों पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों को आसीन कराने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में इस बार सपा ने भले ही किसी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हो, लेकिन बड़ी संख्या में सपा से जुड़े लोग और उनके परिवार के सदस्यों को जीत मिली है। लिहाजा पार्टी उन्हें अपने खेमे का सदस्य मानकर ही अध्यक्ष पद के लिए रूपरेखा बनाने में जुटी है। पूर्व सांसद स्व. अर्जुन यादव के परिवार की निशी यादव पत्नी जितेंद्र यादव व अनीता यादव पत्नी अमित यादव ने करंजाकला ब्लाक के वार्ड संख्या दो और तीन से जीत दर्ज की है। इसी परिवार की कलावती यादव पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं। लगातार चार बार से सदस्य चुने जाते रहे नन्हकू यादव की बहू ने इस बार वार्ड नंबर 31 से जीत दर्ज की है। वहीं मड़ियाहूं ब्लाक के वार्ड संख्या 49 से सपा नेता जयहिंद यादव की भाभी प्रभात यादव को जीत मिली है। चर्चा में एक अन्य नाम वार्ड संख्या 73 से जीत दर्ज करने वाली सुशीला देवी का भी है। वह सपा सरकार में मंत्री रहे सतई राम की पत्नी हैं। अध्यक्ष पद के लिए इनकी ओर से आवेदन भी प्रस्तुत किया जा चुका है। वहीं ब्लाक प्रमुख पद के लिए मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, महराजगंज, धर्मापुर, खुटहन, बरसठी व मछलीशहर ब्लाक से आवेदन आए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार और ब्लाक प्रमुख पद पर 15 आवेदन आए हैं। अभी अन्य ब्लाकों से आवेदन आने के बाद इसे पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा। आवेदन के लिए पार्टी की सक्रिय सदस्यता और समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
भाजपा में भी कई नामों पर मंथन
जौनपुर। सत्ताधारी दल भाजपा के खेमे से भले ही दस सदस्य जीते हों, इसके बावजूद अपना अध्यक्ष बनाने के लिए उनकी कोशिशें शुरू हो गई हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। कुल दस सदस्यों में से सात पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इसमें पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की बहू नीलम सिंह, भाजपा के पदाधिकारी रहे स्व. राजमणि की सिंह की भयोहू नगीना सिंह, जलालपुर ब्लाक प्रमुख की पत्नी रंजना सिंह, जफराबाद विधायक के प्रतिनिधि आमोद सिंह रिंकू की पत्नी कृष्णा सिंह के अलावा आनंदिता सिंह, श्रुतिकीर्ति सिंह और ऊषा किरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed