फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four robbers arrested in police encounter in Jaunpur

Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; लूट की वारदात को देने जा रहे थे अंजाम

Wed, 28 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

Jaunpur Police Encounter : जौनपुर में संयुक्त टीम ने चार लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। 

विज्ञापन
Four robbers arrested in police encounter in Jaunpur
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के चार थानों की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि थाना सुरेरी, रामपुर, नेवढिया व बरसठी की संयुक्त टीम संग मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ से पहले चारों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उनके पास से एक देशी पिस्टल 9 एमएम, एक जिंदा कारतूस व तीन खोखा कारतूस 9 एमएम, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल व लूट का 65 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में महेश पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी कविरामपुर वाराणसी, नीलेश पटेल पुत्र हरिशंकर पटेल निवासी कविरामपुर वाराणसी, बृजेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी हरिहरपुर जौनपुर और अनिरुद्ध यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी हरिहरपुर जौनपुर शामिल हैं। मुठभेड़ में महेश को गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed