{"_id":"677ec6eb4120579cc20fa2e4","slug":"four-pyres-lit-simultaneously-mother-screamed-father-unconscious-jaunpur-news-c-20-vns1017-849364-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक साथ जलीं चार चिताएं, चीत्कार उठी मां, पिता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक साथ जलीं चार चिताएं, चीत्कार उठी मां, पिता बेहोश
विज्ञापन
नगर के कमालपुर मोहल्ला निवासी इंजीनियर, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शवों का मंगलवार की शाम बंगलूरू के हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
एक साथ चार चिताएं जलाई गईं तो इंजीनियर की मां दहाड़े मारकर रोने लगीं। पिता अचेत होकर गिर पड़े। चार जनवरी को दंपती और उनके बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंगलूरू स्थित घर में मिले थे। मुंगराबादशाहपुर नगर के कमालपुर निवासी शिव प्रसाद ऊमर वैश्य के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर के अनूप कुमार गुप्ता बंगलूरू में निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट थे।
बंगलूरू स्थित मकान में अनूप (38), उनकी पत्नी राखी उर्फ रिया (35), पुत्री अनुप्रिया (6), पुत्र प्रियांश (3) के शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। बंगलूरू पुलिस को आशंका है कि दंपती ने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।
विज्ञापन
बड़े भाई अमित गुप्ता ने बताया कि अनूप को कोई आर्थिक व पारिवारिक दिक्कत नहीं थी। आत्महत्या का कोई सवाल ही नहीं उठता है। पुलिस को गहराई से जांच करने की जरूरत है। घर में तीन नौकर थे। पुलिस तीनों नौकरों के मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। अचानक आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही है। पिता शिव प्रसाद ऊमर वैश्य, माता मंजू देवी ने कहा कि अनूप परिवार के साथ कभी आत्महत्या नहीं कर सकता।
इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। शिव प्रसाद के तीन पुत्रों में अमित, अनूप के अलावा आशुतोष हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है।