{"_id":"5dd980528ebc3e549d04093b","slug":"four-people-scorched-due-to-coffee-pressor-s-machine-explosion-jaunpur-news-vns495995767","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफी की प्रेसर मशीन फटने से चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफी की प्रेसर मशीन फटने से चार लोग झुलसे
विज्ञापन
कॉफी मशीन फटने से चार लोग झुलसे
- एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। क्षेत्र के सवैया गांव निवासी सोनभद्र के पूर्व एडीएम मनीलाल यादव के बेटे की शादी में कॉफी मशीन फटने से उनके बड़े पुत्र सहित 4 लोग झुलस गए। विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि ज्यादातर बराती खाना खाकर निकल चुके थे, नहीं तो बड़ा हादसा बडा हो सकता थ।
मीरगंज थाना के सवैया गांव निवासी व पूर्व एडीएम सोनभद्र मनीलाल यादव के बेटे दिनेश यादव की बरात रामपुर थाना के गोरापट्टी गांव निवासी रवींद्र यादव के घर आई थी। शुक्रवार की रात द्वारपूजा के बाद बराती खाना खाकर निकल चुके थे। कुछ बराती जयमाल के समय मौजूद थे। रात लगभग 11 बजे जयमाल के दौरान कॉफी बनाते समय प्रेशर मशीन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। कुछ दूर पर मौजूद मनीलाल के बड़े पुत्र व सीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.विनोद यादव, सवैया गांव के जिलेदार यादव (28), अगहुआ गांव के भानु प्रजापति (18) व गोपालपुर गांव के प्रमोद कुमार (30) झुलस गए। कुछ अन्य लोगों को चोटे भी आई। कॉफी मशीन के धमाके के बाद कई कुर्सियां टूट गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। धमाके के बाद अगल- बगल के लोग भी दौड पडे। घायल विनोद यादव को इलाज के लिए भदोही ले जाया गयपा। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी भेज दिया गया।