फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people died in Jaunpur Two youths hanged youths died accident villagers blocked road

जाैनपुर में 4 लोगों की माैत : 2 युवकों ने लगाया फंदा, हादसे के बाद 2 की थम गई सांसें, 2 घायल; किया चक्काजाम

Wed, 18 Dec 2024 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 09:37 PM IST
सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में विभिन्न हादसों में कुल चार लोगों की माैत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। चक्काजाम कर रहे लोगों को भी समझाया।

विज्ञापन
Four people died in Jaunpur Two youths hanged youths died accident villagers blocked road
जाैनपुर में फंदा लगाने की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के हमाम दरवाजा में मंगलवार की रात एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन


हमाम दरवाजा निवासी विक्की सोनी (35) मंगलवार की रात्रि अपने कमरे में गया। करीब 9 बजे विक्की की पत्नी मोनिका ने खाना खाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला। मोनिका दौड़ते हुए वहां पड़ोस के घर गई। वहां से कुछ लोगों को बुलाकर लाई। पड़ोसियों ने मिलकर दरवाज़ा तोड़ा तो देखा की साडी के सहारे पंखे से विक्की सोनी का शव लटक रहा था। पड़ोसियों ने आनन-फानन में बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। विक्की के तीन बच्चे है।
विज्ञापन




इस बाबत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लगेगा। पूछताछ के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला युवक
जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में 34 वर्षीय युवक की लाश घर से एक किलोमीटर दूर सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकती हुई मिली। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को तथा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर प्रभारी सीओ सिटी तथा फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (34) एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंस का कार्य करता था।

मंगलवार को सुबह रोज की तरह अपनी बाइक से सुबह साढ़े नौ बजे जौनपुर शहर के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटा। मंगलवार की रात करीब दस बजे पत्नी सुनीता ने फोन पर हाल पूछने के लिए बात किया। धर्मेंद्र ने आखिरी बार 10 बजे के करीब थोड़ी देर में घर आने की बात कहा। 11 बजे रात को पत्नी सुनीता ने पुनः फोन लगाया तो फोन नही उठा।

सुबह धर्मेंद्र यादव की लाश घर से लगभग एक किलोमीटर दूर रत्तीपुर गांव में बगीचे में पेड़ की डाली से लटकता हुआ मिला। लाश के बगल में बाइक तथा हेलमेट एवं जेब में मोबाइल पाया गया। गांव वाले दबी जुबान से हत्या होने की बात करते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा है। 7 वर्ष पूर्व इनकी शादी मंड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मकदूमपुर की सुनीता से हुई थी। एक 5 वर्ष का पुत्र युवराज है।

घटना स्थल पर ही मृतक की माता शांति देवी, पत्नी सुनीता और भाई जितेंद्र रोते बिलखते बेसुध हो जा रहे थे। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
जलालपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में अप लाइन पर मंगलवार की रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। उसका शव क्षत विक्षत हाल में पड़ा मिला। शरीर पर क्रीम कलर का दो कुर्ता और नीले रंग का लाइनिंग दार इनर था। जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना शव को कब्जे लिया गया। शिनाख्त कराने के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
बरसठी बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित जमालापुर बंधवा मार्ग पर बुधवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से संजय बनवासी (45) की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का निवासी है। वह साइकिल से बरसठी बाजार आ रहा था।

गणेशपुर गांव निवासी संजय बनवासी साइकिल से बरसठी बाजार आ रहा था। बाजार से पहले ही जमालापुर-बंधवा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसे धक्का लग गया। इससे वह पिछले पहिये के नीचे आकर कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

वाहन के धक्के से युवक घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नेवढ़िया थानाक्षेत्र के भवानीगंज (खरगसीपुर) गांव के पास बुधवार को सुबह वाहन के धक्के से युवक घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पूरेलला गांव निवासी रामनरेश वनवासी भवानीगंज के पास बुधवार की सुबह वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। 

रामपुर के ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह मंकू ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घायल की मां पियारी देवी की तहरीर पर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थानाक्षेत्र के खमरिया डमुआन गांव निवासी चालक राहुल कुमार दुबे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सड़क दुर्घटना में महिला घायल
शाहगंज के अर्गूपुर कला गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक में शॉल फंसने से महिला गिरकर घायल हो गई। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी सोना देवी (42) अपने बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थी। अर्गूपुर गांव के पास अचानक बाइक के टायर में शॉल फंसने की वजह से वह गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed