फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people accused of opposing the new route of Tajia

ताजिया के नये मार्ग का विरोध कर रहे चार लोगों पर मुकदमा

Sat, 07 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four people accused of opposing the new route of Tajia
ताजिया मार्ग का विरोध कर रहे चार पर मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर। क्षेत्र के बरहता गांव में ताजिया के रास्ते का 10 वर्षों से चल रहे विवाद को शुक्रवार को प्रशासन ने सुलझा दिया। हंलाकि प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए नये रास्ते के प्रस्ताव पर कुछ लोगों का अभी भी विरोध जारी है। मौके पर गतिरोध उत्पन्न कर रहे दोनों पक्षों के चार लोगों के विरुद्घ पुलिस ने शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

बरहता गांव में मोहर्रम आते ही ताजिये के रास्ते को लेकर विवाद प्रतिवर्ष खड़ा हो जाता है। पूर्व मे कई बार मारपीट भी हो चुकी है । विवाद विगत दस सालों से चल रहा है। ताजियेदार जहां पुराने रास्ते से जाना चाहते हैं। इस रास्ते के बीच में पड़ने वाले मकान को लेकर काफी साल पहले समझौता हुआ था कि मकान का कोना तोड़कर रास्ता दिया जाएगा।इसके बाद आवादी से हटकर नया रास्ता बनवाया गया। मोहर्रम कमेटी(अंजुमन सज्जादिया) के अध्यक्ष इकबाल रिजवी कहते हैं कि प्रशासन ने जो नया रास्ता निर्धारित किया है।उससे जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जबकि कुछ लोग पुराने रास्ते से जाने की जिद पर अड़े थे। प्रशासन के निर्णय का विरोध कर रहे गांव के शाहिद अली , जालिम , वारिस अली और दिनेश कुमार यादव का पुलिस ने शांति भंग मे चालान कर दिया है। उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे और क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाद को सुलह समझौते से हल करा दिया गया है। ताजियेदार यदि चाहेंगे तो उक्त नये रास्ते को सरकारी अभिलेख मे दर्ज करा दिया जाएगा,।ताकि भविष्य में भी विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed