फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four killed in cylinder leak fire case, one critical

सिलिंडर में रिसाव से लगी आग मामले में अब तक चार की मौत, एक की हालत नाजुक

Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four killed in cylinder leak fire case, one critical
थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में बृहस्पतिवार की अल सुबह रिसाव से गैस सिलिंडर में लगी आग मामले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। बीएचयू में भर्ती पिता-पुत्र में पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव में रसोई गैस में लगी आग से झुलसे युवराज (3) की भी शुक्रवार को उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जबकि उसके पतिा अखिलेश विश्वकर्मा (30) की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इसके पहले इसी घटना में अखिलेश की पत्नी नीलम (28) और बेटे शिवांश (5) तथा बड़े भाई सुरेश (32) की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम सुरेश का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा था। जिसके बाद परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार किया था। वहीं, बीएचयू ले जाते समय हुई मौत के कारण नीलम और शिवांश का पोस्टमार्टम रात हो जाने के कारण नहीं हो पाया था। इधर सुबह परिवार से जुड़े लोग मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय जाने की तैयारी ही कर रहे थए कि बीएचयू में भर्ती युवराज (3) के भी मौत की खबर मिल गई, जिससे घर पर कोहराम मच गया। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक अखिलेश की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed