फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four junctions, 17 stations but the train with facilities is not on track

Jaunpur News: चार जंक्शन, 17 स्टेशन फिर भी पटरी पर नहीं सुविधाओं की रेलगाड़ी

Fri, 04 Apr 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four junctions, 17 stations but the train with facilities is not on track
जौनपुर। जिले में 4 जंक्शन और 17 छोटे रेलवे स्टेशन हैं। जिले की आबादी करीब 45 लाख है। आबादी के हिसाब से स्टेशनों की संख्या ठीक है लेकिन इनमें रेलवे की ओर से दी जानी सुविधाओं का घोर अभाव है। कुल 21 स्टेशनों में से केवल 8 पर टिकट की सुविधा है। दो स्टेशन ऐसे हैं जहां प्लेटफाॅर्म तक नहीं है। एक्सीलेटर और लिफ्ट की सुविधा तो छोड़िए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी खराब है। दिव्यांगजनों के लिए रैंप की व्यवस्था भी कुछ ही स्टेशनों पर है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर जीर्णोद्धार, नवीनीकरण और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जौनपुर में भी काम होने हैं लेकिन विभागीय लापरवाही से योजना परवान नहीं चढ़ रही है। जौनपुर में 13 रेलवे स्टेशनों पर या तो काउंटर है नहीं है या बंद रहता है। मजबूरन यात्रियों को नजदीकी स्टेशन से कम से कम एक और अधिक से अधिक 30 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। डीआरएम, एआरएम और जीएम भी निरीक्षण के दौरान केवल खानापूर्ति करके चले जाते हैं। इतनी असुविधाओं को झेल रहे यात्रियों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है जबकि रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक जिले की सालाना रेलवे की कमाई 30 से 35 करोड़ के बीच है।
विज्ञापन

जरौना और भन्नौर स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म ही नहीं
मीरगंज/बरसठी। जंघई-जफराबाद रेलवे रूट स्थित जरौना और जौनपुर-प्रयागराज रूट स्थित भन्नौर स्टेशन पर आज भी प्लेटफाॅर्म नहीं है। जरौना स्टेशन पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां सांसद निधि से हाई मास्ट लाइट लगाई गयी। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी नहीं है जबकि इस स्टेशन पर सुबह-शाम प्रयागराज से जौनपुर व जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है। उधर ब्रिटिश जमाने में बरसठी ब्लॉक में बनाए गए भन्नौर स्टेशन पर भी प्लेटफाॅर्म की व्यवस्था नहीं है। इस स्टेशन से पैंसेजर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। यहां यात्रियों के बैठने की व्यवस्था तो दूर रात को प्रकाश भी नहीं है। इन स्टेशनों पर टिकट भी ट्रेन आने के आधे घंटे पहले ही मिलता है। ऐसा ही हाल सुदनीपुर स्टेशन का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजगांव स्टेशन पर मिलता है दफ्ती वाला टिकट
कजगांव स्टेशन पर जौनपुर प्रयागराज जाने वाली एजे पैसेंजर का ठहराव होता है। यहां आधुनिक दौर में भी दफ्ती वाला टिकट मिलता है। यात्रियों ने बताया कि टिकट काउंटर हमेशा बंद ही मिलता है। ऐसे में टिकट लेने के लिए जफराबाद स्टेशन जाना पड़ता है।
ये हैं स्टेशन-जिले में जफराबाद, भंडारी, जंघई और शाहगंज जंक्शन हैं। इनके अलावा केराकत, डोभी, जलालपुर, जौनपुर सिटी, बक्शा, बदलापुर, मड़ियाहूं, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, जरौना, खेतासराय, मेहरांव, सिंगरामऊ, कजगांव, सल्खापुर, सुदनीपुर और भन्नौर स्टेशन हैं।

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों पर निर्माण कार्य व जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिन स्टेशनों पर प्लेटफाॅर्म न होने की बात सामने आई उसकी जांच कराएंगे। जल्द ही यात्रियों से सभी सुविधाएं स्टेशनों पर दुरुस्त कराई जाएंगी। - एसएम शर्मा, डीआरएम, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed