फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four entered former MLA's house to steal, six came out

Jaunpur News: पूर्व विधायक के घर चोरी करने घुसे चार, निकले छह

Thu, 14 Nov 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four entered former MLA's house to steal, six came out
रामपुर थानाक्षेत्र के सिधवन गांव में पूर्व विधायक मधुबाला पासी के घर में हुई करोड़ों की चोरी में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरी वाली रात घर में चोरी करने के चार लोग घुसते दिख रहे हैं, जबकि घर से निकलते समय छह लोग दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस छह से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई विधानसभा की पूर्व सपा विधायक मधुबाला पासी के आवास से चार नवंबर की रात डेढ़ करोड़ के गहने और 22 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे। चोर तिजोरी के पास 50 हजार रुपये से भरा बैग और रिवाॅल्वर कमरे में ही छोड़ गए थे। इसे पुलिस ने जांच के दौरान कब्जे में लिया था। पुलिस की ओर से ली गई 24 घंटे की समयावधि बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ। हालांकि रामपुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मुकदमे में पूर्व विधायक के चालक व अन्य लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक और उनके पति चोरी के खुलासे के लिए डीजीपी से मिलने लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार नवंबर की रात 1:07 बजे चार लोगों के घर में घुसने और 1:33 बजे छह लोगों के बाहर आने का सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है। सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग मिले हैं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed