फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four children of the same family get sick from contaminated food

दूषित भोजन से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार

Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four children of the same family get sick from contaminated food
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के जंगीपुर कला गांव में दूषित भोजन के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। टीम ने गांव में शिविर लगाकर अन्य लोगों की भी जांच की।
विज्ञापन

जंगीपुर कला गांव निवासी विलास मोहम्मद के परिवार के लोगों ने रात के भोजन में मांस का सेवन किया था। सुबह आरती (11), अरबाज (8), नेन्हू (6) और काजल (9) की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट में ऐंठन की शिकायत पर ग्राम प्रधान बृजनाथ यादव ने पीएचसी पर सूचना दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार की सूचना पर महामारी विशेषज्ञ डॉ. जियाउल हक और पीएचसी की रैपिड रिस्पांस टीम गांव में पहुंची। कैंप लगाकर जांच की गई। तबीयत गंभीर देख आरती, अरबाज और नेन्हू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. जियाउलहक ने बताया कि टीम ने गांव में जांच कर कई अन्य लोगाें का भी दवा इलाज किया। कुछ लोगों को ओआरएस घोल का पैकेट और क्लोरीन की टैबलेट दी। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed