फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four arrested, two arrested for murderous attack on BJP leader

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में चार पर केस, दो गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, two arrested for murderous attack on BJP leader
सुईथाकला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। उधर, पुलिस की ओर से हमले के पहले ही आरोपियों की तहरीर पर भाजपा नेता पर केस दर्ज किए जाने की खबर के बाद भाजपाइयों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

भैसौली गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के पट्टीदार से मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर घर के बाहर बैठे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। बचाव में आई पत्नी और बेटों की भी पिटाई की। फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, आईबी सिंह आदि ने एसपी से वार्ता की, तब पुलिस हरकत में आई। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित संतोष सिंह की तहरीर पर पप्पू यादव उर्फ जयप्रकाश निवासी नारा मधईपुर, लक्ष्मीशंकर शंकर यादव निवासी मेनीपारा थाना कादीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, इस मामले में पुलिस की ओर से मंगलवार की सुबह ही आरोपियों की तहरीर पर पीड़ित संतोष सिंह पर केस दर्ज किए जाने की खबर मिली तो भाजपाई उग्र हो गए। मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, हृदय नारायण शुक्ला आदि का कहना है कि सुबह हुए विवाद में संतोष सिंह का कोई संबंध ही नहीं है, बावजूद उन पर केस दर्ज कर पुलिस विरोधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने 24 घंटे में अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और भाजपा नेता पर केस वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed