फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Found success with hard work and perseverance

मेहनत और लगन से पाई सफलता

Sun, 29 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Found success with hard work and perseverance
रिजवी लर्नर्स एकेडमी में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफल होने पर खुशी मनातीं छात्राएं। 
सीबीएसई 10वीं का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 99.8 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा में कुल 2433 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। इसमें छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा जबकि 99.60 फीसदी छात्र सफल रहे।
विज्ञापन

 

सफल विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लगन से सफलता पाई है।जिले में दर्जन भर से अधिक सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा ने बताया कि उनके यहां 38 छात्रों ने सभी छह विषयों मे 10 सीजीपीए प्राप्त किया।

विज्ञापन

 

 

सेंट पैट्रिक विद्यालय में 19 छात्रों ने 10 सीजीपीए और 25 छात्रों ने 9 से 9.8 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के 10 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय शिवपुर मड़ियाहूं की प्रधानाचार्य प्रवीण सक्सेना ने बताया कि 85 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

जिसमें 10 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। मां दुर्गा इंटर कालेज सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 377 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र उत्तीर्ण हो गए। 20 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया।

 

 

प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल पचहटिया के चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने बताया कि 10 छात्रों ने  10 सीजीपीए प्राप्त किया। बाकी छात्र भी 9.2 से लेकर 9.8 सीजीपीए के साथ सफलता हासिल की।राधिका बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. पंकज सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में 314 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
 

सभी छात्र उत्तीर्ण हो गए। एक छात्र को 10 सीजीपीए अंक मिला। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में 122 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 18 छात्र 10 सीजीपीए हासिल किए। रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।


 उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल के 150 छात्र पंजीकृ त थे। प्रधानाचार्य अवधेश चेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी उत्तीर्ण रहे। दस छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। आएएन टैगोर स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। 57 छत्र पंजीकृत थे।
 

 

सभी उत्तीर्ण रहे। आठ छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक  हासिल किया। शकुंतला कांवेंट स्कूल के सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। सात छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। डालिम्स सनबीन के छात्र ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। सेंट जोसेफ स्कूल लखनपुर के छह छात्रों ने 10 सीजीपीए हासिल किया।


 

 

संत गुरुपद संभव राम एकेडमी हरिबंधनपुर की प्रबंधक डा. रीना सिंह ने बताया कि  4 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। डालिम्स सनबीम स्कूल के अध्यक्ष डा. अब्दुल कादिर खान ने बताया कि उनके स्कूल की सलोनी गुप्ता ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed