फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Foul-troubled people of the city at night

रात में दुर्गंध से परेशान हुए शहर के लोग

Sat, 10 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Foul-troubled people of the city at night
शहर में उठ रही बदबू के विरोध में नपा के अधिकारियों का घेराव करते जौनपुर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी।
स्लाटर हाउस से निस्तारण के लिए ले जाया जा रहा मलबा आधी रात को शहर की सड़कों पर बिखर गया। मलबे की बदबू से मलबे की बदबू से आधा शहर बिलबिला उठा। रात भर लोग सो नहीं पाए। तमाम लोग उलटी से परेशान हो गए।
विज्ञापन

 

नगर पालिका प्रशासन ने रातों रात जगह जगह बिखरे मलबे को हटाकर सड़कों की धुलाई करवाई, ब्लीचिंग पाउडर छिड़का गया फिर भी बदबू नहीं गई। जिस रास्ते से मलबा लेकर ट्रैक्टर गुजरा था उस रास्ते पर फागिंग कराई गई, लोगों ने घरों में अगरबत्ती जलाई लेकिन समस्या कम नहीं हुई।

विज्ञापन

 

दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बाद वातावरण सामान्य हो सका। नगर के शेख मोहामिद मोहल्ले में स्लाटर हाऊस है। गुरुवार की आधी रात को करीब 12 बजे जेसीबी से जब कचरा ट्रैक्टर ट्राली में भरा जाने लगा तो मोहले के लोगों की नींद टूट गई। स्लाटर हाउस के मलबे की बदबू पूरे मोहल्ले में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हद तब हो गई जब मलबा लेकर ट्रैक्टर वहां से निकला तो जगह जगह सड़े मांस का लोथड़ा सड़क पर बिखरता गया और बदबू पूरे शहर में फैलती गई। शेख मोहामिद मोहल्ले से लेकर कोतवाली, हरलालका रोड, चहारसू सद्भावना पुल जोगियापुर से जेसीज चौराहे होकर लक्ष्मी काम्पल्ेक्स के पास सड़क किनारे कचरा निस्तारित किया गया।

 

आधी रात में ही इस समस्या को लेकर हल्ला मच गया। नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और सफाई कर्मचारियों को लगाकर सड़क की सफाई की गई।  बदबू नहीं गई तो टैंकर से पानी लाकर जगह जगह सड़कों की धुलाई की गई। ब्लीचिंग पाउडर छिड़का गया और फागिंग की गई। फिर भी समस्या बनी रही।
 

सुबह जब लोग चहारसू चौराहे से आगो हरलालका रोड की तरफ निकले तो दौड़कर सड़क पार करते देखे गए। साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज की कई           छात्राएं बदबू से पेरशान हुई तो भागने लगी। रास्ते में ही कई छात्राएं उल्टी करने लगी। कई मोहल्ले के लोग बदबू बर्दास्त नहीं कर सके बार   बार उन्हें उल्टी हुई जिससे वह   बीमार हो गए।
 

दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज बारिश हुई तो वातावरण सामान्य हुआ। स्लाटर हाउस के मलबे के अनियोजित निस्तारण के कारण शहर में भयंकर दुर्गंध से और इससे लोगों की परेशानी से आक्रोशित जौनपुर संघर्ष मोर्चा के लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की।


 

चेतावनी दी कि स्लाटर हाउस को शहर से दूर किया जाए और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जाए वरना नगरपालिका प्राशासन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा नगर महासचिव सतवंत सिंह, नगर अध्यक्ष महेश सेठ, विशाल सेठ, संदीप मौर्य, प्रीतम सोनी, वीरेंद्र गुप्त, शुभम श्रीवास्तव, शीबू अंसारी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed