फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MLA son died due to falling in under construction lift in jaunpur

Jaunpur: निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से पूर्व विधायक के पुत्र की गई जान, इकलौते पुत्र की मौत से कोहराम

Sun, 25 Jun 2023 11:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 11:48 PM IST
सार

जौनपुर जिले के जफराबाद से पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र की रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Former MLA son died due to falling in under construction lift in jaunpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद से पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह (31) रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। रात करीब पौने नौ बजे डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन


जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात करीब पौने नौ बजे हरेंद्र सिंह के पुत्र हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए।
विज्ञापन


मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिरकोनी के ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक के करीबी वंशराज सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज में निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से हर्षित की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed