फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For the temple of blood write a letter to PM

मंदिर के लिए खून से लिखेंगे पीएम को पत्र

Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
For the temple of blood write a letter to PM
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख लोग अपने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भेजेंगे। निर्माण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने के लिए देश भर के एक लाख साधु संत प्रधान मंत्री से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


 यह दावा जगतगुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने किया है।गुरुवार को एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने अपने पैतृक गांव साड़ीकला, सुजानगंज आए रामभद्राचार्य ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि 6 दिसंबर 2018 तक
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा करने की योजना साधु संतों ने बनाई है। निर्माण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने की मांग को लेकर एक लाख साधु, संत पीएम मोदी को खून से पत्र लिखेंगे। इसकी योजना तैयार कर ली गई
विज्ञापन
विज्ञापन


है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर निर्माण का सुखद योग आ चुका है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु तथा रामचरित मानस को राष्ट्रीय पुस्तक घोषित करने की भी मांग  सरकार से की गई है।  उन्होंने कहा कि यह अजीब विडंबना है कि

 हर धर्म का अनुयायी अपने धर्म का प्रचार करता है तो सांप्रदायिकता नहीं होती लेकिन हिंदू अपने धर्म का प्रचार करता है तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की बात कही जाती है।


मर्यादा पुरुषोत्तम राम हिंदू समाज के आदर्श रहे, हैं और रहेंगे। उनके मंदिर का निर्माण  आस्था से जुड़ा है। हम संत जन अपना खून देकर मंदिर का निर्माण अवश्य करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed