{"_id":"68069847c953bc23f90d9674","slug":"for-a-week-the-mercury-has-been-above-40-the-westerly-winds-have-scorched-the-earth-jaunpur-news-c-193-1-va11001-133094-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक सप्ताह से पारा 40 के पार, पछुआ हवा के थपेड़ों ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक सप्ताह से पारा 40 के पार, पछुआ हवा के थपेड़ों ने झुलसाया
विज्ञापन
जौनपुर। अप्रैल माह में ही आसमान से आग बरस रही है। एक सप्ताह से लगातार जिले का तापमान 40 डिग्री है। सोमवार को पारा एक डिग्री और उछला और 41 पर पहुंच गया। कड़ी धूप, भीषण गर्मी व तेज सूखी पछुआ हवा के थपेड़ों से लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। मौसम का आलम यह रहा कि सोमवार की सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज आग उगलने लगा था। 10 बजे पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। लोग दिन में सड़कों पर पेड़ों की छांव ढूंढते रहे। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से खेतों में सब्जी व चारा की फसल को नुकसान हो रहा है। दिन में तेज धूप रात में भीषण गर्मी और मच्छरों की भरमार के चलते लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी-मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार को भी पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है। गर्मी और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने और बिना आवश्यक काम के दिन में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।
पेय पदार्थों की खूब हो रही बिक्री-उधर, गर्मी से बचाव के लिए तरावट देने वाले शीतल पेय पदार्थों की बिक्री खूब हो रही है। नीबू कई दिनों से 10 रुपये पीस बिक रहा है। बर्फ की सिल्ली की दुकानों पर बर्फ खरीदने वालों पर भी भीड़ देखी गई। लस्सी, गन्ने का जूस, शिकंजी, बेल की शर्बत की मांग बढ़ जाने से शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों, चट्टी चौराहों पर इसकी दुकानें अस्थायी रूप से बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
वनों का कटना, चौड़ी सड़कों का निर्माण, आवासीय क्षेत्रों का भूभाग बढ़ना, वायुमंडल में ठोस कणकीय पदार्थों की वृद्धि से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोलर पैनल की अधिकता भी तापमान में वृद्धि का कारण है। आने वाले दिनों भी तापमान और बढ़ेगा। -प्रोफेसर शंभूराम चौहान, प्राचार्य, मौसमविद्, राज पीजी कॉलेज।