{"_id":"5188f732134b309c2e37eed5443951bc","slug":"fog-affected-normal-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से जनजीवन प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी लोग धूप के लिए तरस गए। घने कोहरे और ठंड ने आम जन जीवन को प्रभावित किया है। कोहरे के चलते तमाम ट्रेने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे देरी से चल रही हैं। जौनपुर से होकर गुजरने वाली तीन पसेंजर ट्रेनों का परिचालन फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। हालांकि कोहरे में छोटे बच्चे स्कूल जाने को विवश हैं।
कोहरे और ठंड के चलते सुबह दफ्तर पहुंचने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन इलाकों में बुधवार को मतदान था वहां भी लोगों को बूथ पर पहुंचने में दिक्कत हुई। हालांकि शाम तक मतदान का प्रतिशत 66 फीसदी का आकड़ा पार कर गया। सुबह 11:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को करीब सात बजे सर्द हवा की रफ्तार तेज होने लगी।
इससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई। पूर्वा हवा के बीच गलन बढ़ गई है। सुबह सुबह गांव से लेकर शहर तक कोहरे के आगोश में रहा। दिन चढ़ता गया और कोहरा यथावत रहा। शाम ढलते ही कोहरे की धुंध बढने लगी और सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहनों की रफ्तार कम होने लगी। इसके चलते सर्दी का असर भी बढने लगा। कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रोक दी है।