फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flagged off the communicable disease control campaign.

Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Flagged off the communicable disease control campaign.
खेतासराय पीएचसी सोंधी पर संचारी रोग अभियान की जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्र
खेतासराय। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जागरूकता संबंधी स्लोगन के साथ प्रतिभागियों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने, घरों के आसपास जलभराव न होने देने तथा मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता की अहम भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखे तथा स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करे तो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर संभावित रोगियों की पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रैली पीएचसी सोंधी परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. मसूद अहमद खान विप्लव यादव,राहुल यादव,सुजीत मौर्य,अशोक कुमार कुशवाहा, गुलाब यादव,अंकिता कुकरेजा,शाहनवाज़ अहमद,अखिलेश कुमार,शैलेश कार्य आदि लोग शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed