फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five more firms come forward selling codeine-containing cough syrup worth Rs 7 crore

Jaunpur: पांच और फर्मों का नाम आया सामने, सात करोड़ की खपाई कोडीन युक्त कफ सिरप

Tue, 30 Dec 2025 09:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 09:14 PM IST
सार

एसआईटी को लीड कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि इन फर्मों ने 3 लाख बोटल कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री की है, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Five more firms come forward selling codeine-containing cough syrup worth Rs 7 crore
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में खाद्य विभाग और जौनपुर एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पांच और फर्मों के नाम सामने आए हैं, जिनके नाम एसआईटी ने पूर्व में दर्ज हुई प्राथमिकी में बढ़ा लिया है। इन फर्मों ने कुल तीन लाख बोटल कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री दिखाई है, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


शैली ट्रेडर्स रांची और जनपद के 12 मेडिकल फर्मों के संचालकों के खिलाफ पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में पांच और फर्मों का नाम सामने आया है, जिसमें न्यू मिलन सुपर फार्मा, मिलन मेडिकल हॉल, चित्रांशी ब्रदर्स, नितेश मेडिकल एजेंसी और ए के फार्मा हैं। ये सभी फर्में शहर की ही है। एसआईटी को लीड कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि इन फर्मों ने 3 लाख बोटल कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री की है, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed