फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five injured including three women in accidents

हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच जख्मी

Sun, 31 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five injured including three women in accidents
मड़ियाहूं/जलालपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। जलालपुर में बेकाबू स्कार्पियो की चपेट में तीन महिलाएं आईं तो मड़ियाहूं में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हुए।
विज्ञापन

जलालपुर के बहरिया गांव में शनिवार की रात गांव की मंजू देवी (33), संगीता कश्यप (30) और भारती (18) गांव के बाहर सड़क की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों घायलों को रेहटी सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चोरारी हिनौती गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गए। गोपीपुर भुसेहरा गांव निवासी प्रमोद पटेल और रमेश चंद्र पटेल बाइक से मड़ियाहूं की तरफ आ रहे थे। हिनौती गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में प्रमोद व रमेश गंभीर रूप से जख्मी हुए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed