फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five hundred crores will be spent to improve the power system

बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए खर्च होंगे पांच सौ करोड़

Thu, 08 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five hundred crores will be spent to improve the power system
बिजली चोरी रोकने और जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाने लिए 500 करोड़ की योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसके तहत हर उपभोक्ताओं के घर प्री पेड या पोस्ट पेड मीटर लगाया जाएगा। जिसका रिमोट कंट्रोल विभाग के पास होगा। जैसे ही पैसा खत्म होगा बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। जिले में बिजली व्यवस्थाओं का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो पहले नगरीय क्षेत्र में प्रीपेड स्मार्ट मीटर मार्च 2023 तक लगाया जाएगा। इसके बाद पूरे जनपद में मार्च 2025 तक मीटर लगाए जाएंगे। नगरीय क्षेत्र में 55 हजार बिजली उपभोक्ता हैं जिनके यहां प्री-पेड मीटर लगना है। जबकि जिले में पांच लाख 83 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली चोरी से निजात के लिए रिवैंप योजना के तहत ब्लूप्रिंट बनाकर भेज दिया गया है। अगले पांच वर्षों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में बदले जाएंगे जर्जर तार
पहले चरण में जर्जर तार बदले जाएंगे। सभी उपभोगताओं के घरों में प्रीपेड या पोस्ट पेट मीटर लगाया जाएगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ायी जाएगी। जहां पर पावर हाउस की जरूरत है वहां पावर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की एक टीम सर्वे करेगी कि कैसे चरणबद्ध तरीके से इन कमियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीपेड व पोस्ट मीटर क्या है
प्रीपेड मीटर वह मीटर होता है जिसका भुगतान हमें पहले करना होता है। जितनी यूनिट बिजली खर्च होगी उतना पैसा अपने आप कट जाएगा। प्रतिदिन मीटर रिचार्ज कर सकते हैं। इससे बिजली चोरी होने का डर नहीं होगा। वहीं पोस्टपेड मीटर वह मीटर होता है जिसमें घरों में बिजली पूरे महीने प्रयोग करने के बाद बिजली विभाग एक बिल जनरेट करके घर भेजता है। इस बिल का भुगतान बिजली विभाग के दफ्तर जाकर या ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।

बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। शासन से जैसे ही बजट मिलेगा कार्यदायी संस्था का चयन कर इस कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
- विवेक खन्ना, उप महाप्रबंधक विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed